ममतत्व अत्यंत ही प्रबल,
खुदको जय कर बनना सबल!
सदा याद आता मां का दुलारना,
लोरी का उनकी असर लुभावना!
उन संग सारा कष्ट होता था रवाना,
गुज़रा उनसे मुखातिब हुए ज़माना!
फिर भी लगता मेरी कलम के द्वारा,
देती अपनी उपस्थिति का वो इशारा,
कहती यकीन कर भीतर हौसला जगा,
क्षमा करना उन्हें जो भी कर गए दगा!
शक्तियों को ना खुदकी कम आंकना,
अपनी जिज्ञासा को रह रह ललकारना!
स्वयं से किसी परिस्थिति में ना हारना,
भीतर अपने निष्पक्ष रहकर झांकना!
हर अनुभव का पाठ बनाएगा विनम्र,
सीखते रहने की प्रक्रिया जारी ताउम्र!
पुख्ता होगा कर्मों का सारा ही हिसाब,
ख्वाब स्वत: उभरेंगे बनकर नायाब!
- यती
We all have a guiding spirit with us,
always.
❤️

