थोड़ा हो विधि में सुधार,
आंखें होती सपनों से चार,
अवसर तो होते प्रतिदिन आपार,
अच्छी सोच से संभव विस्तार,
वो जो साथ दें ना छोड़े बीच मझधार,
मानो उन्हीं संग ज्ञात होते स्वयं के विकार,
जुनून की सीमा होती अपरम्पार,
लगता अविरल प्रवाह हैं भवसागर पार,
होगा अगर लक्ष्य से अपने तुम्हें प्यार,
तो नहीं खोटा लगेगा किसी पराए का व्यवहार,
तुम्हारी अचल मुस्कान हैं सदाबहार,
हर दिन रूह मनाती सूक्ष्म सा जीवन त्यौहार,
लगता समझ गई संपूर्ण जीवन का सार,
विपत्ति का सामना करती अनेक बार,
अनुभव से प्राप्त दृष्टि से कर लेगी स्वप्न को साकार,
लेने दो मन की जिज्ञासा को आकार,
तुम्हारे द्वंद की शायद यही पुकार,
यकीन करो तुम्हें रही जीत ललकार।
- यति
Much Light , more love !❤️
✨

