यकीन की वास्तविकता बड़ी सयानी,

ज़ोर की छलांग गुड्डी बिना डर के लगाती,

रोती सहमती पर सुबक कर पापा की गोदी में चली जाती,

मिश्री सी मीठी मम्मी की आवाज़ सुनकर गम की छोटी पुड़िया हल्की हो जाती,



यकीन की वास्तविकता बड़ी सयानी,

विज्ञान में रुचि के चलते भाई को उलझन में भी जुगाड से बत्ती जलानी,

काम बने या ना बने किस्मत की चाबी सही दिशा में घुमानी,

एक रास्ता बंद हो तो भी दूजे पर प्रयास से नन्ही घंटी बजानी,


यकीन की वास्तविकता बड़ी सयानी,

कल मुश्किलात में दम घुटने पर भी लंबी सांस है खींची,

तो शाबाशी की थपकी से खुदको ना देना भूलना राहत की निशानी,

जटिल हो जाए भविष्य की मनोकामना ,

तो संयम से योजना को ज़्यादा मत टटोलना।


यकीन की वास्तविकता बड़ी सयानी!✨


- यति