यादों की सूक्ति,

बेतरतीब सी युक्ति,

कुछ शेष , शायद कुछ ही विशेष!

रोज़ाना बातों से यादें ताज़ा,

रूह को नज़राने देते मेरे ख़्वाजा,

ताज़ा बातचीत से मन प्रसन्न चित्त!

मन: स्तिथि का शांत रहने में असल हित,

आएं कई ज़िक्र नित,

नितान्त हों उठती कल्पना से आभा,

लगे भीतर विचारों की सभा,

कितनी अनोखी हैं ये उज्ज्वल प्रभा,

साक्षत्कार से प्राप्त दृष्टि छूती हैं नभ,

प्रगति को कैसे रोकेगी मुश्किल कोई अब?

मुस्कुराकर ये सोच शरमाते मेरे लब,

अब वक़्त को कहती मैं,

सुनो नहीं हालातों से डरती मैं,

सुंदर सपनों को बुनती मैं,

सत्य को हर बार चुनती मैं,

रूठ कर ना रहती मैं,

चहक कर गुनगुनाती मैं,

सबको ख़ुशी की दास्तां सुनाती मैं,

यूंही आनंद से रोज़ महकती मैं,

जीवन सफर में जज़्बात अनेक,

बलशाली होता तभी अनुभवों से विवेक,

संग तो हैं हास्य रूपी इत्र,

तभी तो तनाव कम हैं मेरे मित्र !


:)


- यति



With Love and Light! ❤️ :D