आज हुई मैं निर्मल चित्त रख निर्विचार,

जानना था स्तिथि में क्या हैं विकार,

क्या मिट सकता ज़हर जो घोले प्रतिकार,

दोष को कौन करेगा पहले अपने स्वीकार?

कुंडलिनी ले रही वक्त होने में भवसागर पार,

क्या ये सारा हैं गृहस्थ जीवन का प्रभाव?

या सादगी में चुनौती ढूंढना हैं मनुष्य का स्वभाव,

क्या चुनौती के समक्ष मान ली रिश्ते ने हार?

या वादे कुछ बहुत ही पीछे छूटे,

असमंजस ने सपने भी अपनेपन के लूटे?

यादें मुझ पर इठलाती मानो बेनकाब हुए मूल इरादे!

दबे हुए सहयोग के भाव जो थे सुंदर और सादे,

वो भी यादों की कफन के नीचे अब दफनाने,

ना जानती कष्ट को कितना वक्त लगेगा अपनाने,

कटु वचन को फिर भी जाऊंगी भूल,

मंशा हैं भेंट में उन्हें देने को अनेक फूल,

किंतु क्या मंजूर उन्हें अपनों की दखल?

क्या असल में उनमें हैं इतनी उत्कृष्ट अक्ल?

क्या वो नज़रे मिला पाएंगे जब देखेंगे दर्पण में अपनी शक्ल?

क्या बुद्धिजीवी मनुष्य न निकाल सका कोई हल?

अब किस बात पर समझ न आता दूं कितना बल!

काश! मासूम रूह को थोड़ा सब्र दे जाते वो कल,

शायद ना होता बेचैनी का आलम,

स्याही संग घुल रहे अश्रु जैसे ही चलती मेरी कलम,

समझ आया वादों पर यकीन करना हैं नादानी,

ऊर्जा व्यय करना दबाव में हैं खुद से बेमानी,

सबसे सुखद हैं परिवार संग वक्त गुज़ारना,

महत्वपूर्ण हैं मग्न रह खुदकी कला को निखारना!



- यति