शांति से प्राप्त हमें अनमोल उपहार,
सुखद गुज़रे हर दिन तथा त्यौहार!
संगीत जैसे होता सदाबहार,
प्रकट कर कला जगमगाता सबका संसार,
मिटता अभिव्यक्ति से समस्त अंधकार,
लुप्त होते विषम विषय तथा विकार!
प्रुकृति का हम पर हर दिन उपकार,
रोज़ लाएं मस्तिष्क में एक दुर्लभ सुविचार,
जग की खबरें देता हुआ घर पर अखबार,
दर्शाता कैसे हैं प्रगति के आसार!
दुआ, दया, दिव्यता से सूक्ष्म होता हैं प्यार,
रहें हमारा विवेकशील तथा विनोदी व्यवहार,
जिससे मन में मायूसी न बचे किसी प्रकार,
हम ढालें मन को जैसे स्वर्ण को साधे सुनार,
ऊर्जा का सही निवेश हर हुनहार शख्स की पहचान,
क्षमाशील व्यक्ति का बढ़ता रहेगा सदैव सम्मान।
- यति
Don't forget to Love yourself !:) ❤️

