व्यंग्य का विज्ञान बड़ा सरल है मेरे भाई!
एक हाथ आज़माना चाहोगे मेरे साथ?
कल ही की थी बात! सुरीली थी बड़ी दीवानी!
सोच रही थी फ़ैशन शो में बन सकती वो महारानी!
लिपस्टिक लगाई , गूची का चश्मा नया बनवाई!
मस्त ठुमक कर ऑडिशन की ओर रुख कर आयी,
जजों को ज्योतिष का पाठ पढ़ा आई,
घर वालों को फिर सारी बात बतलाई!
पूछे सब कब चमकेंगे तुम्हारे घर के जमाई?
फिर हौले से पतिदेव के पास जाकर वो फुसलाई,
बोली तुम ना समझे मेरे सपनों की शामत हैं आई!
फिर पतिदेव ने गरमा गर्म चाय बनाकर उसे पिलाई,
मुस्कुराकर वो बोले कल शो की टिकट पक्की करवाई!
अब चलोगी या नहीं बस तुम्हारी अर्जी की हैं दुहाई!
अगले दिन फिर फिल्म ने सुरीली को क्या पट्टी पढ़ाई?
की भाई व्यंग्य को ना समझे वो परायी!
हंस खेल के मैदान में फिर वो उतर आई,
घरवालों से तो उसने सबसे ज़्यादा ये बात कबूलवाई!
कहो की उसकी सरीखी नहीं कहीं भी देसी सिलाई!
फट फट मस्त सबके लिए कपड़े सिल वो लाई!
घर की रौनक तो मानो फिर दमक आई!
व्यंग्य से सबने पुरानी बात भी जो भुलाई!
सबने सुरीली के सिले कपड़ों में देखी हाथ की सफाई!
व्यंग्य का विज्ञान बड़ा सरल हैं मेरे भाई!
एक हाथ आज़माना चाहोगे मेरे साथ?
- यति
"There is nothing in the world so irresistibly contagious as laughter and good humor."
:D
✨

