मेहनत के ढंग से हकीकत को निखारा,
उल्लास से महफूज़ हैं यादों का पिटारा,
अनमोल हैं वक्त जो जागृत रह गुज़ारा,
देखो, अलौकिक सा प्रकृति का नज़ारा!
हौसला रख अपने ईमान को तराशा,
विपत्ति से विवश होकर ना साधा किसी पर निशाना,
अब व्यतिगत राय से होना मत विचलित,
सरलता से संभव होगा व्यक्तित्व का हित!
यूंही पाठ सिखाता मन तुमको नित,
तुम्हें पसंद है अल्फ़ाज़ वो जो लिखित!
कोरे कागज़ पर स्याही के निशान,
पूछो मत उनकी जो हुए अनजाने में परेशान!
आए उनके हिस्से में सूक्ष्म सा इत्मीनान,
स्वालंबन से समृद्ध हो उनका स्वाभिमान,
हां, उन्होंने कुछ खुदके लिए जुटाया!
कुछ अपनों पर परंपरागत तौर पर लुटाया,
कहीं किसी से चर्चा हुई चाय पर,
शुरू हुई बातचीत खत्म हुई आय पर,
नापी थोड़ी खुदकी सीमा,
जाना चोट के बाद भारी पड़ता हैं बीमा!
ऊर्जा जो सहेजी उसे समझ कर खर्चना,
रीत के असर से ज़रा थोड़ा संभलना!
जीत के अवसर असंख्य हैं,
सीखने के इरादे से प्राप्त सुख अनंत हैं।
- यति

