दादीजी की बातें बहुत प्यारी,

छोड़ दी उन्होंने समस्याओं की चिंता सारी!

प्रभु में उनकी श्रद्धा बड़ी निराली,

पहनी हुई वो कानों में नन्ही बाली!

उनके संग न रहता मन कभी खाली,

आरती में मग्न होकर बजाती वो ताली!

रखती मौहल्ले में स्वाभिमान की गरज,

ध्यान में लीन होकर हो जाती फिर सहज!

खरीददारी में उनकी तोल मोल बड़े,

हाथों में पहनी वो कुंदन वाले गोल कड़े!

बचत करती अपनों के लिए महज,

ना नापती किंतु कभी कुछ प्रेम के एवज!

क्षमाशीलता उनसे मैं जानी,

उनसे सुनती निर्गुण भक्ति की कहानी!

चुन चुन के पिरोती वो मीठे बोल,

अपने दिल के भाव देती समक्ष मेरे खोल,

आलस से उनको तगड़ा परहेज़,

यादें उनकी सुंदर रही मैं सहेज!


- यति