विचार - विमर्श ना वियोग को आकारें,
विकृत विचार विरह से बचने के छलावे,
वेदना का प्रबल होता विकास,
नहीं यहां पर दिमाग से निकास,
प्रफुल्लित था कल तक हृदय,
अभिभूत थी आत्मा से की जिरह,
अब किसके किस्से किसको सुनाएं ?
जिनके साथ गुनगुनाते थे वो ही हो गए पराए,
विपरीत था माना मंज़िल तक भ्रमण,
नहीं पहुंचे तो गुज़ारिश कर रुकने का शोक क्यूं मनाए?
अब विरह की वेदना से खुदको हम कैसे बचाएं?
विचार - विमर्श ना वियोग को आकारें,
विकृत विचार विरह से बचने के छलावे।
- यति

