अमृत सा अलौकिक गीता का सार,
मिटाता ये मन का समस्त अंधकार!
अत्यंत सुंदर विभूति योग,
हर उम्र में गीता को पढ़ना सुयोग!
संसार के सौंदर्य से सुसज्जित,
खोले ये भेद जिनसे हम अपरिचित!
हर प्रश्न का उत्तर साकार,
ऐसा सूक्ष्म इसका चमत्कार!
गोधूली बेला में उभरा हो आकाश में रंग,
उकेरती उन्हीं रंगो को समुद्र की तरंग!
झिलमिल चमकती हुई उसकी धार,
अध्यन से पवित्र होता चक्र मूलाधार,
भीतरी प्रकाश का करवाती गीता भ्रमण,
विलुप्त होता छाया हुआ घोर घमंड,
जैसे हो क्षमा से आज्ञा चक्र निर्विकार!
स्वेच्छा से सरलता होती फिर स्वीकार,
नष्ट होते अज्ञानता के सभी प्रलोभन,
समझाती गीता विवेक तथा अवलोकन!
मस्तिष्क के लिए भी ज्ञान इसमें अपरंपार,
सहज ही सिखलाती गीता प्रकट करना आभार!
सुखद अविस्मरणीय अनुभूति गीता को जानना,
वर्ग,धर्म,कर्म को परे रख इसके मर्म को पहचानना!
- यती

