वक्त लगता हैं
कोई भाव सिमटने में,
टूटे दिल को राहत मिलने में,
बिखरी चाहत सिलने में,
रूठी अभिलाषा खिलने में,
वक्त लगता हैं!
भूलने में और मिटाने में,
वो सारी व्याकुलता हटाने में!
वो अनमोल यादें,
अनूठे अनकहे वादें,
वक्त लगता हैं,
सबकुछ छिपाने में!
हौसला भी बेहिसाब लगता हैं,
सबकुछ बताने में,
चुप रहकर अफवाहों को हराने में,
वक्त लगता हैं,
प्रक्रिया को प्रखर बनाने में!
मेहनत तथा कर्तव्य सराहने में!
सशक्त होकर सरल हो जाने में!
स्वप्न को सच बनाने में!
हां,वक्त लगता हैं।
- यति

