अनुकूल परिस्थिति,
और तुम्हारी निराली उपस्तिथि!
नज़रों से बातें करने की विधि,
कैसे विकसित हुई तुम्हारे भीतर ये निधि?
गिन कर जाना कम हुई मिले हमें अवधि,
गहन रिश्ते में सहजता ही उपलब्धि;
निश्छल प्रेम जो उमड़ा हैं!
आखिर लबों से भी तो तुमने चूमा हैं,
साथ तुम्हारा लगता मुझे अपना,
अतीत को भी अपने यूंही मैं दफना,
आनंद का गुंजन सुनना हैं,
चिंतन, मनन तथा अध्यन भी मुझे करना हैं!
व्यवहार का क्या कहना,
संभव लगता हर दर्द ख़ुशी से सहना,
तुम्हारा संग होना मेरे श्रृंगार का असल गहना,
तुमने ना कपटी मुखौटा कोई पहना,
प्रकृति से नज़दीक सदा तुम रहना,
बन कर आए तुम अतिथि,
संवर गई नवीन वर्ष की पहली तिथि,
कुछ तुम्हें बताना हैं,
कुछ कभी न जताना हैं,
बस संसार में स्वर्ग स्वरूप एक सपना जी कर जाना हैं।।
- यति
✨

