वक्त सबका सहज सुधरता,
कहो आज क्या सिखाई तुम्हें उदारता?
थोड़ा भविष्य की चिंता हुई कम!
या टूटा गुरूर के सही होने का भ्रम!
ज्ञात हुआ, क्यूं इस धरती पर लिया जन्म!
तुम्हें सहज बनना सही कार्यों का माध्यम!
उलझनों को ना दो पनाह,
प्रगति करती तुमसे इतना आग्रह,
करो यादों का संग्रह,
किंतु भूलो खेद और विरह!
तुम्हें प्रेम से प्रकृति को संवारना,
मस्तिष्क को विकसित कर व्यक्तित्व को निखारना,
तो फिर छोड़ो असत्य की जिरह!
लुप्त हो जाएगी समस्त कलह,
सुंदर सी तुम्हें उदारता की ये सलाह!
:)
- यति

