भक्ति संग शक्ति सर्वदा विस्तृत,
संपूर्ण समा व्योम सरीखा अलंकृत!
सर्वदा सुख से सम्पन्न रहे आपकी झोली,
आमोद-प्रमोद रखे बच्चों की नन्ही टोली!
सुंदर मधुरम रहे आपकी जीवन रागिनी,
दुर्लभ सोलह श्रृंगार संग तैयार हुईं अर्धांगिनी!
समर्पित हो अपनों के प्रति सबका व्यवहार,
तभी भीतरी जागृति भी लाते हैं ये त्यौहार!
सुंदर रंगीन रंगोली को बनाने में लगती बहुत लगन,
मां आरती पूर्व क्रियाओं को निष्पादित करने में मगन!
भजनों के आनंदपूर्वक गान सहित पूर्ण हो अनुष्ठान,
प्रसन्नचित्त रह प्रस्तुत हो अन्नपुर्णा समक्ष मिष्ठान।
- यती
❤️


