समावेश हैं किन्तु तुम्हारे प्रेम का मन में कहीं,

तुम वो हो जिससे मैं कभी मिली ही नहीं,

अल्फाज़ो की पहेली नहीं, सहेली की बूझो ये ख़्वाहिश,

तुम बतला दो करूं या नहीं चर्चा करने की फरमाइश?

बात बात पर तुम लगता बिगड़ते नहीं पल पल!

कोमल स्वभाव करे मिजाज़ को तुम्हारे निर्मल,

मिलकर हाल थोड़ा सुनना हैं और थोड़ा सुनाना हैं!

हां, संग संग धीमे धीमे राग नया गुनगुनाना हैं,

चाहत की पतंग को नई उड़ान के लिए फुसलाना हैं,

उलझे ना पुरानी गलती से, ज़हन से फिसला यही तो अब बहाना हैं,

जो तारीफों के पुल बांधे निश्छल, प्रतीत होते वो हसीन,

लगता सामान्य सपनों में रंग भरोगे तुम व्यंग्य संग रंगीन! कला के प्रति जागृति लिए, तुम लुप्त बेखबर खुदको साधने,

कला के गुण लिए उम्मीद में मग्न हो लगे सौंदर्य को अराधने,

न सिर्फ मंदिर , मस्ज़िद , गिरजाघर तथा गुरूद्वारे,

तुम तो कला के समक्ष नतमस्तक हुए जपते मन में राधे-राधे,

घर की ज़िम्मदारियों के बोझ भी हो चुके अब तो आधे!

सृष्टा ने बालक तुम्हारे जैसे सही तालीम संग दिए जग को निराले!


:)


- यति


✨