तुम अपने उन रहस्यों का पता दो!

चाहो तो पलकों को नम

कुछ क्षण भिगा लो!

कोई बात अंदर से खोंखला करदे तुम्हें,

उससे पहले उसमें स्वीकृति की अवस्था बना लो!

तुम बता दो!


कहीं कोई चुभन है?

तकलीफ़ तुम्हारे सारे बदन है!

गहना तुम्हें नहीं सुहाता,

थक गई सुराही सी गर्दन है?

तो अस्तित्वहीन की क्यूं सुहा रही गर्जन है?

तुम बता दो!


रूह को अधिक रुलाना नहीं!

उसको वो झुठलाना नहीं,

जो असत्य हो उसके लिए उसे मनाना नहीं,

खुदको यूं दिखावे की खातिर सताना नहीं!

व्यवहार जैसा भीतर लगे बाहर वैसा बता दो,

तुम बता दो!


सपनों की चिंगारी फिर सुलगा लो!

अपनो को अपनी व्यथा बता दो!

निवारण उलझन का साहस से जुटा लो,

तुम सबको सबकुछ ना सही!

खुदको सच से रूबरू ज़रूर करवा दो।

तुम बता दो...





- यति