डायिल करों पापा का नंबर,
याद आ रही बहुत भयंकर,
रोना थोड़ा छिपा लूंगी,
बात उनको अपनी समझा लूंगी,
सुन लेंगे वो जो अनकहा,
मन का वहम मिटा देंगे,
प्यार अपना लुटा देंगे,
मुझे आलोचना कर थोड़ा सता लेंगे,
दुविधा को फट से सुलझा करके,
मुझे फोन पर भी हंसा देंगे,
शरारत को मेरी समझा देंगे,
मस्ती की पाठशाला में पहेली मेरी बुझा लेंगे,
डायिल करों पापा का नंबर,
मुझे दिला दो कल्पना का अंबर,
रंग भरूं सितारों में,
चंद्र को चाहिए चांदनी रातों में,
मुझे वैसे ही पापा चाहिए जगमगाने में,
ज़माने की छोड़ मुझे सही सत्य पापा सरलता से सिखा देंगे,
ट्रिंग ट्रिंग पापा का फ़ोन आया लगता!
अब हम थोड़ी यहां से विदा लेंगे।
- यति
हैलो पापा!
:D

