तुम्हारी भाषा मुझसे शायद अलग है,

भला कुछ उसमें थोड़ी ही गलत है!

रिश्तों की बुनियाद तो होती ज़रा गहन,

हम मिलकर करेंगे हर जटिलता सहन!

तुम तो यूंही खामखां घबराती हो!

इतना भला क्यों खुदको सताती हो?

हमें लंबी सदियों तक रहना हैं साथ...

तो आखें करो बंद और थाम लो मेरा हाथ!

फिर विचारों की नदियों का सारा प्रवाह,

उमड़ने दो जज़्बातों का भार अथाह!

तुम समाहित ऊर्जा का करो सही निर्वाह,

खुली है आजीवन तुम्हारे वास्ते मेरी बांह!

✨


- यती