दिल मानो था तनिक थका हारा,

वो चाहता रिश्ता चुनना पाक व प्यारा,

जिसमें बुन सके कुछ रेशमी से ख़्वाब,

सजा सके कर्मों से अपनी कोरी किताब!

इस पुस्तक में प्रस्तुति नहीं मुमकिन एकल,

एक दूजे का सहयोग बनाता मानव को सबल!

उचित आभास परखने में फिर होते लोग दक्ष,

समीप पाते सफलता को जब ठानते अचूक लक्ष्य!

सहज ही सभी परिवर्तनों को भी करते स्वीकार,

स्याही से फूट निकलने को आतुर होती चीत्कार!

दिलचस्प लगता फिर इर्द गिर्द का भी तमाशा,

दोस्तों व परिवार संग यादें सहेजने की होती आशा!

सुना है! छंटने लगती भीतर से जमी हुई शीर्ण निराशा,

खुद से हुई मुलाक़ात जब भी प्रेम को मैंने बाहर तलाशा!



- यती