तजुर्बा तहज़ीब को अमर कर दे,

तकलीफों को तमाम तनिक कम कर दे!

परिवार ने सहज परीक्षा लेकर,

तोहफे स्वरूप तालीम की ताबीज़ देकर,

सरल सुबोध जीवन का गम जीया,

लगा कठीन फिर भी तकलीफ़ का ज़हर पीया,

तजुर्बे को मानो फिर समय ने उत्सव का अवसर दिया,

तिलमिलाई हुई कष्ट की पीड़ा को तोड़,

नई कहानी ने लाए जीवन में नए नन्हे मोड़,

आकाश में तारा दोस्ती का झिलमिलाएं,

ख़ुशी से मेरी रूह सदा को खिलखिलाएं,

बूझें तजुर्बे को ताकत संग कैसे आबाद कर पाएं?

क्या अनोखेपन को विरासत में हम लाए?

राहत देगा रूह को बेइंतहां चैन,

साहस की उड़ान बाकी,व्यतीत होने देते रोचक रैन ।



- यति