विचारों की आपा धापि,

कुछ सुहाने तो कुछ में स्वप्न की प्राप्ति,

करुणा से विवेक को तराशती स्वाती,

नवीन क्रियात्मकता के अवशेष उभारती,

ललक,लगन,लक्ष्य को संरेखित करती,

बचपन में जैसे मनोदशा पोषक आहार बनाती,

अटल प्रेम से जागृत मां लोरी गुनगुनाती,

विनोदी श्रेणी के व्यक्तिव को वो और लुभाती,

आनंद संग अवकाश मनाती मनोहर वाणी,

कितना भी हम हो जाएं ज्ञानी,

आवश्यक फिर भी दया का भीतर चुनाव ओ प्राणी!

कड़वाहट का नाम मात्र शेष ना ज़रूरी दृष्टि हुई जो दूरगामी,

मन शनै: शनै: करता प्रतिभा को प्रयोग करने की मनमानी,

लम्बी हिमायत के बाद वचन देता सहज बोध,

प्रकृति से उत्पन्न होता गहन शोध,

नहीं प्रगति पर लगता कोई अवरोध,

अपनी मंशा सरल तथा अबोध,

विचारों की आपा धापि।


- यति