स्वरूप हैं उसका निराला,

प्यार भरा उसके हाथ से हर निवाला,

उसकी आंखों का रूह देती मुझे हवाला,

कहती जग का भ्रमण तूने प्रेम में रह कर डाला,

हृदय करता पहना दूं उसे वरमाला,

फिर ज़िम्मेदारी की उफनती हुई ज्वाला,

दिलाती याद मुझे कर्तव्य बाकी हैं अभी ओ बाला!

पश्मीना सा बुना बेहतरीन ये बंधन,

बिना उपस्तिथि भी होता मुझे स्पंदन,

ना होती किसी से कोई अशिष्ट अनबन,

विचारों का चलता किन्तु मृदुल सा मंथन,

मन को ना हो कभी कोई बीमारी!

शोध रहें ऐसे जग में भी समस्त जारी,

खत्म हो ये विपदा भरी महामारी,

अपनी सहनशक्ति से इत्तफाक रखती हो हर नारी,

ऐसी कल्पना जो बनाएं मनुष्य को प्रकृति का आभारी,

स्वत: चलती प्रभु की असीम चित्रकारी,

इससे मुझे मिलती सीख वो सारी,

जो स्वरूप उसका देखने से मिलती हर बारी,

मन करता बनूं अनुशासन से आज्ञाकारी,

उसको देख लगता मां उसकी कैसे ना कभी हारी,

संघर्ष को छिपाती जैसे नम पलकें हों पानी,

स्नेहिल लगती उससे जुड़ी हर कहानी,

मशहूर हों उसकी कला जो देती परिवर्तन का संकेत,

अहंकार मिटता जैसे फिसलिती हों मुठ्ठी से जकड़ी रेत।


- यति



❤️