चंदवा से छनकर आती धूप,
धरातल को देती सुवर्ण स्वरूप,
पृथ्वी के ध्रुव मानो ले रहे अंगड़ाई,
सर्द हुई कुनकुनी सुबह की पुरवाई!
गगनचुंबी चट्टानों पर जम रही बर्फ,
मानो बूंदे उकेर गई सतह पर हर्फ!
वायु में यह धुंध या ठंड का कोहरा?
वायुमंडल पर मंडराता खतरा दोहरा!
प्रकृति का सौंदर्य ना हो जाए अलोप,
ना पड़ने दें प्रदूषण का भीषण प्रकोप,
नहीं उपलब्ध प्रकृति की कृत्रिम कृति!
कृतज्ञता से कदम उठाएं हम उसके प्रति।
- यती

