सुहानी सूरत,
सरल सी सीरत,
संवेदनशील सलोनी,
सौंधी मिट्टी की,
सुखद सुगंध समेटी,
सुषमा तेरी संघात,
सफल तेरा संस्कार,
सिफारिश मेरी स्वीकार,
स्वप्न में सुना वृतांत,
सुनैना सौंप अपना सिद्धांत,
समझ मेरा ईमान,
सहज संतुष्टि से प्राप्त संन्यास,
ओ सृष्टि की संतान,
स्वप्न में सुना अपना वृत्तांत।
- यति


