अनपेक्षित, अप्रत्याशित से व्यथित!
प्रभावित किया मिथ्या तथाकथित?
युग्म के कारण निष्पक्षता को जाना,
सोच से विकार मिटाने का ढूंढ बहाना!
फिर स्वयं सुसंगति व प्रयत्नों के ज़रिए,
बदलें अज्ञानता से पुख़्ता हुए सारे नज़रिए!
आज़ादी व सहिष्णुता आदि पर छपे आलेख,
अनिर्धारित और संवृति वाले सभी गूढ़लेख!
पाठन हेतु विकसित शिक्षा के महत्वपूर्ण पाठ,
ऐसे सभी नियम जिनकी मनुज ने बांधी गांठ!
वो सभी विषय जिसपर जाना ज़रूरी हमारा ध्यान,
हमारी सुनहरी धरोहर का कम ना रहे खुद हमें ज्ञान!
शिक्षा के बाद रोज़गार के लिए ज़रूरी अवसर आपार,
बेरोज़गारी मिटाने का प्रलोभन देने का ख़ारिज हो व्यापार,
कृत्रिमता पर अत्याधिक निर्भरता का संकट थोड़ा भयावह,
समाधान व सुधार से किंतु होगी दूरगामी योजना सुखावह!
व्यापक हो शिक्षा की पहुंच और जुड़ें तकनीकें सभी नवीन,
आने वाली पीढ़ी अपने कौशल से बने सशक्त और स्वाधीन!
-यती
"A child’s education is like a canvas, where every lesson adds a stroke of brilliance.”
❤️

