आफतों से बेपरवाह सा है मिजाज़ तुम्हारा,
लगी हुई चोट को भी भरने तक का सब्र ना ?
कहीं हड़बड़ी में गफलत ना हो जाए सदा!
नहीं मुकाम तो बुझदिल को हासिल अब कहां?
कई तरह के आरोप प्रत्यारोपों के बाद भी ,
दिल गुस्ताखी कम , शाबाशी के लिए राज़ी?
तो फिर लगजा ओ फकीर ,
अपनी मौज की टोली लिए।
हमसफ़र तो है जुनून तेरा,
मुश्किल से समझा है तू आसानी में भेद करना,
ना छोड़ उस सपने को जो जीता तू हर रोज़ है,
ना छोड़ तू उस वक्त को किस्मत के हवाले,
ले बुलंद सी एक सांस ,
कर तन मन को फिर नई उमंगों से तैयार,
और चल ज़िन्दगी के इस सफर की शुरूआत कर,
जिसका ना कोई अंत,
क्यूंकि इसके दोनों छोर ही तो है अनंत।
- यति
:)
धन्यवाद!

