मिलोगे शर्मीली से ?

नर्म मुलायम उसकी खाल,

गर्म जगह को ढूंढती , यही उसका हाल ,

सर्दी बढ़ने वाली फ़िलहाल !

भूल ना जाना उसको भी चढ़ सकता बुखार,

कार का जब उतारोगे शीशा अबकी बार,

देख लेना उसको भी क्या रहा कोई संभाल ?

बाल झड़ रहे उसके , शायद मीठा खाती बनकर अनजान ,

उसको खाने को भरपेट मिल सके ऐसा कर लेना कोई प्रयास,

बनोगे तुम शर्मीली की खातिर थोड़े उदार ?

वो सच में सबसे अधिक रहेगी तुम्हारी वफादार ,

रंगो से खूब खेलना , उड़ाना जी भर गुलाल,

किन्तु ज्ञात रखना शर्मीली न फंसे किसी के भी क्रूर जाल ,

शोर से दहक जाते उसके प्राण और सहम जाते उसके कान ,

बोल नहीं सकती शब्दों का स्वर नहीं उसकी ज़ुबान ,

उसको न होने देना बदसलूकी के समक्ष कुर्बान ।


- यति