सौहार्द से संपूर्ण अपना संसार,
परिवर्तन हेतु सुसज्जित अवसर आपार,
धरती मां आपको करते हम प्रणाम,
प्रतिज्ञा करते प्रदूषण पर लगाएंगे विराम!
समस्त बहानों को छोड़ करेंगे व्यायाम,
ताकि विस्तृत हो सके हरेक आयाम!
ना भूलेंगे साइकल भी एक सुलभ वाहन!
मिट्टी संरक्षित करने का भी हो भरपूर आवाह्न,
पर्वतों के द्रवित हिम से समुद्र का बढ़ रहा स्तर!
तापमान में झलके धरती के अस्वस्थ्य होने का असर!
जल तथा वन के संरक्षण में छिपा भविष्य का सार,
प्रयासों से अवश्य संभव कुछ हद तक उपचार,
पर्यावरण बगैर नामुमकिन उद्योगों का विस्तार!
दृश्यमान हैं हर वनस्पति में आपका अवतार,
चाहे ऊंचाइयां छुए बड़े उद्यमियों का व्यापार,
भारत में कृषि जगत के वर्चस्व को प्रथम स्थान!
सही कीमत पर खरीदे वितरक उनसे उनकी धान,
किसान के समृद्धि से आने वाली पीढ़ी का उत्थान,
संरक्षण हेतु निर्मित हों नई विधियां और सोलर उद्यान।
- यती
Save Soil ,Water & Forest,
Don't let Earth's patience take our test.
Wake!
Be the Change!
❤️


