बहुत साहस के पश्चात,

जाना उसने कैसे न होने देना खुदको आहात!

कर्तव्य अपना करके स्वीकार्य,

प्रगति के लिए नियोजित किए प्रयास अनिवार्य!

याद दिलाती प्रत्येक शाश्वत श्वास,

दृण होता परिश्रम से विश्वास,

नए अवसरों का होना है जल्द आगाज़!

एकजुटता में समाया सबके उत्थान का राज़,

कागज़ पर स्याही से अमर भी हुए अल्फ़ाज़,

विचारों पर अमल करने के मालूम हुए अंदाज़,

सभ्यता से अपनी इतिहास को सकते जान!

सिद्धांत दर्शाते कैसे विकसित हुआ विज्ञान,

अनेक संस्कृतियों से सुशोभित अपना स्वदेश,

व्यापकता सहित विविधता का अनूठा समावेश!

हिम्मत के किस्से जिससे स्मरण हमें अपने वीर जवान,

मानो क्षितिज उभरता अनंत लिए समक्ष नीले आसमान!


- यती









❤️




Much love

and

Much light to y'all!