समर्पित एवं संवेदनशील व्यवहार,
संग शालीनता के मनाते रोज़ मर्यादा का त्यौहार,
क्या सुंदर खूबी पाई आपने चरित्र की जनाब,
हर परिस्थिति में दुआओं का असर रहेगा नायाब,
हकीकत के किस्सों में खुशियों की चर्चा भी बेहिसाब,
हसरत हो पूरी ऐसा आपका ख़्वाब,
हमेशा संग होती नुस्खों की कोई नई किताब,
परिश्रमी परिवर्तनशील सोच को आदाब,
ख़ामोशी में भी ज़हन में विकास के विचारों का सैलाब,
व्यक्तिगत हो राय मगर नहीं काबिलियत पर आशंका का भार,
यहां समर्पण के आगे नतमस्तक होते सभी के प्राण,
जिन सुनहरे सपनों में हम अपनों के पहरेदार,
बेबस ना छोड़ो वो सपने नहीं नाकामी के हकदार,
निभाते नहीं जीवन में कोई झूठा किरदार,
खुदा हैं खुदी में अपने लिए रौशन लिखो कोई पैग़ाम,
ना करने दो अपने सपनों को बेख़याली संग आराम,
विपदा तभी तड़पाए जब नहीं जीते हम वर्तमान,
संतुलन के समक्ष पाप तथा पुण्य का विश्लेषण अमान।
- यति

