
कितनी सुखद अनुभूति होती हैं न जब किसी की आलोचना भी प्रेरणा का ज़रिया बन करके आपमें और निखार लाए, ये निखार ऊपरी या अस्थाई आकर्षण से काफी परे, हम सब जानते हैं की सीरत का निखार एक अंदरूनी प्रक्रिया हैं,
कई किस्से , सबक , निडर निर्णय तथा त्याग से गुज़र कर आप एक रचनाशील खूबसूरत व्यक्ति बने हैं।
* मुस्कुराइए *✨
सच हैं ये!:)
नई कलाओं से अवगत हो कर के हम सभी ये पहचानने लग जाते हैं की क्या हमें उल्लास से भरपूर करने के लिए काफी हैं , ऊर्जा के संचार में बढ़ौतरी होती हैं जब हम सपनों के लिए जीते हैं और सपनों को जीते हैं जोकि सपनों में जीने से काफी अलग हैं।
मेरे भी कुछ सपने हैं , जिन्हें देख करके उमंग की एक लहर उठती हैं जो तमाम जटिलताओं के सामने उफान सी गरजती हैं।
सपने बहुत अपने से लगते हैं, पूरे हो ना हो उनके लिए प्रयासरत रहना भी एक सूक्ष्म संतुष्टि का भाव उत्पन्न करता हैं।
मुझे ये तो नहीं पता की मैं कितनी सफल हूं पर इस बात पे ज़रूर यकीन हैं की हर शख्स के लिए सफलता के पैम
