सम्मोहन कुछ ऐसा समझ को जो ना जकड़े,
चरम चित्त की गहन कोशिकाओं को ना पकड़े,
बटता ध्यान तब प्रतीत होता हो रहे विचारों के टुकड़े,
नयनों में व्याप्त होते कृष्ण के अनेक निर्मल मुखड़े,
आंतरिक शक्ति से विलुप्त होते सारे दुखड़े,
जगत के रक्षक , ऊर्जा के उत्तम संरक्षक,
सृष्टि के रचीयता सबसे उत्कृष्ट शिक्षक,
विधिवत विधि से नकारात्मकता के विध्वंसक,
सरलता से संपूर्ण हैं सच्चे ज्ञान के सभी प्रशंसक,
उन्होंने जीवन में हर क्षण चाही सर्व की भलाई,
रक्षाबंधन पर सज्जित उनकी कलाई,
दीपावली के उज्वल पर्व पर रौनक उनसे ही सुहाई,
होली पर माखन चोर की शरारत मुझको लुभाई,
हर श्वास से प्राप्त अद्भुत आनंद देता मुख पर गवाही,
परिवर्तन से प्रकृति की होती मद्धम भलाई,
छुपके से कृष्ण करें मेरे मन की सुंदर सफाई,
प्रकाश के उज्वल रंग उभरे नभ में,
महफूज़ रहे चैतन्य की प्रार्थना हम सब में।
- यति
Much Love ,
Much Light !❤️

