अंबर को तुमने छूना हैं,
तुम बिन घर भी सूना हैं!
होगी बाधा चाहे जितनी बड़ी,
जुड़ जाएगी जीत से हर कड़ी!
साधना होती शिक्षा से व्यवस्थित,
अनुभव से होगी नई उमंग उपस्थित,
मिला जो सबक तुम्हे प्रतीक्षा से,
भविष्य भी बेहतर हुनर की रक्षा से,
संगत होगी जब तुम्हारी मधुर,
समझ होगी तभी और प्रचुर!
शुभ - मंगल से होंगे दिन,
अवसर अनोखे प्रतिदिन,
दक्षता का होगा विकास,
व्यर्थ आदतों का निकास,
आज़माना कुछ नए प्रयोग,
सही प्रयासों से निर्मित सुयोग!
बुझदिल नहीं तुम्हें बने रहना!
ख़्वाब सशक्त तुम्हें हैं बुनना,
अतीत की पीड़ा से ना हो प्रभावित,
हारना जीतना कर्मभूमि में स्वाभाविक!
- यति
"समावेशी शिक्षा (Inclusive education) से आशय उस शिक्षा प्रणाली से है जिसमें एक सामान्य छात्र एक दिव्यांग छात्र के साथ विद्यालय में अधिकतर समय बिताता है। दूसरे शब्दों में, समावेशी शिक्षा विशिष्ट आवश्यकता वाले बालकों को सामान्य बालकों से अलग शिक्षा देने की विरोधी है।"
Be the Light ! ❤️
Spread your knowledge. ✨
Be Inclusive!
:)


