क्या हम कर सकते हैं समापन?
संशय ग्रसित बालपन का,
प्रगाढ़ होते विभाजन का,
राजनीति की गरज का,
अश्लील शब्दों की रीत का,
संप्रदाय भेद का,
औचित्यहीन वेद का,
क्या हम कर सकते हैं समापन?
उस भय का जिससे
गुमनाम होते सितारे,
वो खौफ में
डूबे हुए कामगार,
वो आ गए हैं इस कगार,
की सत्य को ना पा सकेंगे ,
इस सोच में उनकी हम क्या कर सकते सुधार?
क्या हम कर सकते हैं समापन ?
उस सूनी , अंधकार वाली,
मनुष्य रचित दुनिया का,
जो अमीरी को और संचित बनाने,
गरीब को वंचित रखने का ख़ाका हैं बनाती,
असत्य के समापन से मोर्चा,
साहस की नींव,
परिवर्तन से विघटन,
मिट सकता हैं निश्चित प्रलोभन।
- यति

