समझ और समाज के बीच एक जंग छिड़ी,
समझ बोली तुम अपना ही सोचती हो,
समाज बोला मुझे तो सर्व की सोच से मतबल,
अब संप्रदाय ने बीच में अपनी राय रखी,
बोला मैं तो पद्धति के अनुसार बड़ी,
फिर तकलीफ क्या इंसानियत में पड़ी?
क्या विपदा का वजूद
विषय और विवाद
में विनीत की कमी,
क्या शिक्षा भी अधूरी रही?
जो हौसला ना बड़ा सकी?
या पुर्वाग्रह से कोशिश तुम्हारी त्रस्त हुई?
प्रार्थना जो शक्ति को अग्रसर रही,
ऊर्जा का संचालन करती पथ पर आगे बढ़ी,
तुम्हारी संतुलन सृष्टि में सहज प्रक्रिया वही भली,
जो रूह को हुनर संग निखार सकी।
- यति

