आलिंगन के पहले की सीढ़ी,
सुंदर साहित्य की नीति,
मन में प्रवेश करने की प्रीति,
शुद्ध इच्छा जब कभी जीती,
थोड़ा सहूलियत के किनारे,
थोड़ा अमन के प्रति कुछ विचारें,
नवीनता की बुनियाद सजाए भावी पीढ़ी,
जागृति का दृष्टिकोण संवारे हर पल,
ना हो चिंतित मन क्या होगा सत्कर्म का फल,
थोड़ा अल्फाजों में निर्मलता,
थोड़ा सहूलियत की कोमलता,
आलिंगन के पहले की सीढ़ी।
- यति

