ज़ख्म के घाव अगर हों अब भी हरे,
तकलीफ़ से प्राप्त गम हृदय ने अब तक न भरे?
तो क्यूं न एक दफा सोचें कल्पना के परे,
फिर रौशनी हिफाज़त हेतु हमें हौले से घेरे,
नई शुरुवात लाएं जीवन का हर सवेरा,
दूर हो सके असंतुलित करने वाला अंधेरा,
मन से उमड़े "हमारा" का भाव,
मिटे केवल सब "मेरा" होने का चाव,
नष्ट हों वो निरर्थक निंद्रा,
जागृति को बाधित करती अभद्रता,
समभाव से मनुष्य सभ्यता में कितना सींच रहा?
खुलना आवश्यक हैं दिमाग का बंद पिंजरा,
जकड़े जहां मस्तिष्क ने पुरातन ख्याल!
जैसे स्री ही केवल करेगी समस्त घर की देखभाल,
चाहे उसने प्रतिभा को निखारने में निवेश किए कई साल,
फिर उसके सशक्त होने पर क्यूं उठाना अप्रासंगिक सवाल,
वो अपनों को सर्वोपरि रख करती हैं सर्व का सम्मान,
ओलंपिक पदक हासिल कर गदगद किया उसने सारा हिन्दुस्तान!
- यति
Saluting the spirit of women in sport! :) ❤️
वंदे मातरम्
✨

