सुमन संविधान में यकीन करती हैं,

समाचार जो सुलभ नहीं उसमें छिपे सत्य को परखती हैं,

तैयारी करती अपनी परीक्षा की,

एक अरसा पहले खुदको देकर चुनौती,

तारीफ़ संग साहस पर प्रकट हुई थी कसौटी!

खरी खरी बात अपनों समक्ष करी उसने पेश,

कौनसा पेशा चुनना ये उसके लिए विशेष!

सुनहरा प्रतीत होता उसका विकसित परिवेश,

वो कर रही नई ज़िम्मेदारी लेने को प्रवेश,

उसका मेहनत करने में सबसे ज़्यादा निवेश,

उसका हौसला कह रहा न बदले वो इरादा नेक,

घर में थोड़ा बहुत चलता सबके कलेश!

तर्क वितर्क न रोक सके साहस का सींचा बागीचा अनेक,

विवेक की ज्योति अनुभव से बनती प्रखर,

अटल रहे इरादा तो मंज़िल कहां आंके त्याग से क्या रहा संबंध?

हो जाएगा सहसा सारे संसाधनों का प्रबंध,

वो नहीं छोड़ती लिखना असलियत पर निबंध!

निशंक उसकी सोच जानकर भी समस्त सिस्टम में बाकी थोड़ा द्वंद!

विवेक से ताकत को संजोकर समाज पर शोध संग सुझाव के प्रतिलेख,

जी पढ़िएगा,उसके अखबारों के अंक में छपने वाले आलेख।


- यति