सदैव स्वत: चलने वाला ये प्यारा सफर,
भरपूर वर्जिश एवं संतुलित आहार बनेंगे हमसफ़र,
ना होने देंगे किसी बीमारी का प्रहार,
आप भी अगर ठान लें जो एक बार!
ना फिर करना पड़ेगा किसी दूजे को ऐतबार,
सदैव स्वत: चलने वाला ये प्यारा सफर,
माता पिता का प्रेम तो है ही साथ,
कम नहीं होने देगा वो कभी जज़्बे का एहसास,
शंका हो जो जीत की याद करो तुम अपनी रीत की,
हारना नहीं तुम्हारी फितरत ,
जीतना सदैव यही कुदरत की तुम्हें बरकत।
- यति

