गफलत के चिंटू और मिंटू हुए शिकार,
उन्हें प्रेम हुआ एक ही सुंदरी से एक साथ!
यारी बड़ी तगड़ी हैं,
साथ बचपन से थामी पगडंडी हैं!
अब कौन करे इन दोनों को होशियार?
कौन बताए सही समय ही होना चमत्कार,
घर वालों की दोनों को मिल रही दुत्कार,
दोनों को पढ़ाई से ना करना ऐतबार,
अपनी अपनी कहानी लेकर वो चले गुरुजी के पास,
सोचा पता लगाएंगे कब होगी उनकी नय्या पार,
ख़्वाब सजाकर रंग बिरंगे एक साथ,
देखने लगे दूरदृष्टी से क्या मिलता उन्हें जवाब,
गुरुजी बोले अपने को पहले नियत कर्म में ढ़ाल,
तभी घर गृहस्थी में मिलेंगे अंक सही प्रकार,
प्रेम पत्र जो लिखे प्रेमिका के नाम,
अभी सब के सब करो दरकिनार,
वक़्त आने पर आकर्षण का निकलता गलत अनुमान,
छोड़ो क्षणिक भर का चढ़ा जो गुमान,
मिलाओ अपने मेहनत संग हाथ,
थामो किस्मत की पतवार,
परिणाम का छोड़ो विचार,
करो मन को बलवान,
बनो साक्षी, सत्य हैं वर्तमान,
प्रेम शांति में बनता गुणवान,
सदाबहार सोहबत तू उसकी पहचान,
सही वक़्त तथा सही स्वाभिमान,
बड़ा जाएगा सच्चा प्रेम तेरे दिल की शान,
वक़्त के चक्र को पहचान,
तेरे समीप होगा तेरे प्रयोजन का ज्ञान।
- यति


