शब्दों को फिर यूं समझदारी से घूमाइएगा,
हमारी गफलत दूर कर जाइएगा!
लेखन में रुचि हो तो असल जज़्बात सुलगाइएगा,
मगर दर्खास्त हैं हमारे शब्द थोड़े इत्मीनान में चुराइएगा,
ज़िक्र कर मिलेंगी किश्त की उमरें,
हो सकेगी कम उससे तुम्हारी फिक्रे?
हिजरत का मिले तुम्हें इनाम,
शोहरत की मल्लिका न करें बेईमान,
अपनी कामयाबी का क्यूं ऐसा आडंबर उड़ाए विमान,
जानती हैं जनता कब्र में दफन हो जाएगा सारा गुमान।
- यति

