रेशम से ख्वाबों के बीच एक विकसित होता रुझान!

बांटती थी मां अनूठा उपयुक्त ज्ञान,

रोज़ नई कहानी सुनाकर सुलाया,

खुदकी भूक प्यास सबको मिटाया,

ना आने दिया तन्हाई का साया,

मां की कमाई ने पूरा घर संभाला,

प्रगति हेतु ज्वलंत रखी उसने भीतर ज्वाला!

सबसे मज़ेदार बात बताऊं?

हमेशा पेट भर कर थोड़ा और ज़्यादा खिलाया!

भूक क्या होती बचपन में इसलिए समझ ही नहीं आया,

सबकुछ वक्त पर करने की चेष्टा ने उन्हें अनुशासित बनाया,

हर ज़िम्मेदारी को डटकर निभाया,

पापा से हुए भले ही भीषण झगड़े,

कोशिश करती रही कुछ भी मेरी खुशियों को न जकड़े,

मेरे बालपन में न रहे ज़रा भी उन्माद,

न पनपने दिया कड़वाहट का स्वाद!

घोली बस कल्पना की मिठास,

उससे प्राप्त मुझे रुचिर प्रभास,

खुल सकता मानो पूरा मिष्ठान भंडार,

भावों के भंवरे मंडराते कई बार!

शहद सा उन्हें मेरे आभासों से मिलेगा मानो स्वाद,

ना मन करता विचारों संग अत्यधिक विवाद,

तभी होता व्यवस्थित ढंग से निर्धारित,

किस सशक्त बुनियाद पर प्रगति आधारित!



- यति