जायज़ हैं तुम्हारा कभी खुद से रूठना,

कल तक यादों में था कहीं कोई झूठ ना,

आज बाकी हैं उन बिखरे पन्नों का भी संवरना,

क्या गायब हो सकेगा वास्तविकता से फरेब यहां?

भोर हुई,

बेसब्र हैं मन का इक छोटा कोना,

क्यूंकि दर्द की नहीं हो सकती व्याख्या,

अब टटोलकर देखें चाहे परिकल्पना,

ना मिलेगा हिसाब उस हिस्से का,

जहां व्यक्तिगत होती मनोकामना,

द्वेष मन के दर्पण में प्रकाश में डाले व्यवधान,

उन गुस्ताखि़यों से तुम रहना सदा सावधान,

मिले सरल ज्ञान ,

सीखें रूह से असल मशविरे का विज्ञान।


- यति