आज ज़हन में थोड़ा रोष,
मानो कोई खोया अपना होश,
कोई भूला अपनी हद,
किसी ने पहुंचाई पीड़ा बेहद!
शायद ना टटोला अपना मत,
किसके नाम अब लिखूं कोई ख़त?
क्योंकि आज रौशनी की फिर दरकार,
चुभन ऐसी जैसे हुई तलवार हृदय के आर पार,
ओझल सा प्रतीत होता जीवन का सार,
क्यों सहमा सा हैं मेरे बचपन का यार!
अश्रु का जल हैं खारा,
नयनों के समुद्र में समाया हैं सारा,
रोष में चढ़ने से पारा,
मनुष्य खुदसे अक्सर हारा,
पीड़ा का पता लगाएं किस द्वारा?
तकलीफ में भी मुस्कुराने से वो थकता नहीं बेचारा,
भीतर की रौशनी को वो क्यूं नकारा?
कैसे इस क्षण लगाऊं सकारात्मकता का नारा?
एक बार उसे फिर यकीन हो जिंदगी में दोबारा,
लगने लगे उम्मीद का गगन उसे फिर प्यारा।
- यति

