चित्त को रखे ब्रह्म आगाह,
लक्ष्य पर टिकी रहे निगाह!
बेजोड़ हमारे सभी प्रदर्शक,
नित प्रोत्साहन देते हुए दर्शक,
तालियों की ख़ूब होती गर्जन!
हर चरण में उम्दा रहा प्रदर्शन,
चाहे चुनौती मौजूद हो समकक्ष,
जीतने का जज़्बा लिए प्रत्यक्ष!
सारा साहस करके भीतर एकत्र,
उत्साह का सहसा संचलन सर्वत्र!
हम सभी के स्वप्न भी हुए संग्रहित,
होने को बेमिसाल इतिहास रचित!
हम भारतीयों की आशाएं रोपित,
लहराता तिरंगा हो मैदान में शोभित!
- यती

