थोड़ा गफलत में था व्यापारी,
सोचा रख सकता कुछ वक़्त उधारी!
उसकी परिस्थिति थी विषमता वाली,
साहस रख बना वो जीवन रूपी बगीचे का माली,
अस्वस्थ थी उसके घर की नारी,
थी ज़िम्मेदारी उस पर भारी!
काम कैसे हो फिर सफलता से ज़ारी?
खोज रहा उपाय वो की कैसे बने फिर कामकाजी,
उसका दिल तो था मेहनत को राज़ी,
लगाने को पर उसके पास नहीं थी कोई बाजी,
रिश्वत की वो बात सुन,
पूछ रहा खुदसे क्या लें वो चुन?
उसमें हैं कुदरती गुण,
वो हैं काम करने में निपुण,
वो तकलीफ़ में ले रहा था कदम ज़रा नादान,
नहीं था वो जानता सुझाव लेना बनेगा वरदान,
रिश्वत के नाम पे ले रही संस्था दान,
भर रही जनता के गलतफहमी से कान,
रिश्वत देने में नहीं हर बार कोई शान,
क्यूं मेहनत का रुपया कर रहे कुर्बान,
रिश्वतखोर की ना होती पक्की ज़ुबान,
शोध करो अपना संविधान,
मिलेंगे प्रभावी प्रावधान,
रहो रिश्वत की लेन देन से सावधान,
थोड़ा और भुना लो अपना अंतर्ज्ञान,
सुरक्षित करो समझ से अपना वर्तमान।
- यति

