साथ मुझे खुदका सुहाया,

सपनों को अपना हमसफर बनाया,

बेचैनी हुई तब बेबस होकर गुल!

मन में मोहब्बत स्वदेश के लिए गई जब घुल,

खुदा ने ऐसी सीरत से हम सबको सजाया,

दुआ और दवा संग हमने धैर्य जब आज़माया,

परिस्थिति को पावन कर परमेश्वर ने हल हमें बतलाया,

जो विकट समय में भी सहज रह पाया,

वो तिरंगे के लिए महज नागरिक से बढ़कर कुछ कहलाया,

छोटे होते शुरुआत में प्रयास,

क्रांति के लगने लगे चाहे कयास,

रखना साथ स्वावलंबन तथा साहस,

उपाय हैं कुछ ऐसे खोजना,

चुनना प्रगतिशील तथा प्रभावी योजना,

जिससे हर बच्चे के बचपन का हिस्सा हो सके एक समृद्ध स्कूल,

हर तबके और तज़ुर्बे का प्रतिनिधि हो हमें मकबूल,

व्यापार के अवसर हो सके सबके लिए अनुकूल!

बेरोज़गारी से ऊर्जा के विनाश को युवा तभी पाएंगे भूल,

बिना समझ के समाज में सत्ता झोंक सकती धूल,

जागरूकता से जान सकेंगे लोकतांत्रिक अधिकार नहीं फ़िज़ूल।


- यति