राम तुम्हारा जगत अनोखा,
रचा मेरा सब लेखा-जोखा!
तुम्हारी करुणा अत्यंत निराली,
तुम सदैव करते मेरी रखवाली!
मां सीता के प्रति अथाह तुम्हें प्रेम,
लक्ष्मण सदा चाहें तुम्हारा कुशलक्षेम!
तुम हनुमान के हृदय में करते वास,
हरेक भक्त सुमिरन से पाए तुम्हें पास,
पुरुषार्थ की अटल कथा का वर्णन,
तप में भी करे आस्था से सब अर्पण!
मुझ जैसे मूर्ख को देना ज़रा सद्बुद्धि,
आत्मन में तुम्हारे दर्शन से हो शुद्धि!
- यती वंदना त्रिपाठी

