आने दो चाहे कोई कहर,
ना रुके आमोद की लहर!
व्यक्तित्व में संयम हर पहर,
बनी रहें आप पर रब दी मेहर!
स्वप्न मांगे जागरूकता व सब्र,
समय की अवश्य करना कद्र!
हर स्वरूप ईश्वर का निराला,
भरते वो आनंद का प्याला,
कठिन निगलना लगता निवाला,
परीक्षा लेता जब ऊपर वाला,
किंतु भीतर आपके रचनाशक्ति,
प्रबल आपके भीतर गहन भक्ति!
परिणाम के प्रति नहीं आसक्ति,
निराशा फिर कैसे थका सकती?
निवृत्ति भी परम की उपस्तिथि,
निरंतर विकट नहीं कोई परिस्थिति!
हुनर के समक्ष किस्मत भी झुकती,
सफलता ध्येय पाने से ना रुकती!
रौशन हो आपकी हर सहर,
निरंतर रहे आमोद की लहर!
- यति
Wishing you more courage,charisma and continuity of bliss! ✨
Take care ❤️

